नई दिल्ली, अप्रैल 11 -- स्टार प्लस के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में हर रोज नए ट्विस्ट और टर्न आते रहते हैं। नोयोना, जो कैंसर की बीमारी का नाटक कर रही है, उसका सच अब जल्द ही लोगों के सामने आनेवाला है। तुलसी और मुन्नी दोनों को ही नोयोना पर शक हो गया है। मुन्नी नोयोना की बातचीत सुन लेती है। वो तुलसी को बताती है कि नोयोना किसी से कह रही थी कि वो अपनी मेडिकल रिपोर्ट वापस भेज देगी। मुन्नी के बताने के बाद तुलसी का शक नोयोना पर और गहरा जाता है।मुन्नी और तुलसी ने बनाया नोयोना के खिलाफ प्लान तुलसी मुन्नी को बताती है कि उसे भी नोयोना की हरकतें कुछ अजीब लग रही हैं। वो बातती है कि नोयोना अपनी दवाई भी नहीं खा रही है। इसके बाद मुन्नी तुलसी को बताती है कि उसके पास जिस लोकेशन से फोन आया था सुचि उसी लोकेशन पर पैसे लेकर गई थी। इस बात पर तुलसी हैरान...