नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के आज रात के एपिसोड में ऐसा सच सामने आएगा, जिसे जानकर फैंस के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। मुन्नी जब नोयोनिका को दवाई देने उसके कमरे में जाएगी, तो नोयोना उन्हें खाने के बजाय थूक देगी। असल में नोयोनिका को कोई कैंसर नहीं है। एक फ्लैशबैक दिखाया जाएगा जिसमें डॉक्टर ने पहले गलती से उसे बीमार बताया था, लेकिन बाद के टेस्ट में वह बिल्कुल ठीक निकली। नोयोना ने तय किया कि वह यह सच तुलसी और मिहिर से छुपाकर रखेगी ताकि वह सिम्पैथी का फायदा उठाकर मिहिर से शादी कर सके।ज्यादा देर नहीं टिकेगी नोयोना की खुशी वह अपनी बहन की बात मानने की बजाए यहीं रुक गई। नोयोना का यह सच काफी शॉकिंग होने वाला है। लेकिन नोयोना की खुशियां भी ज्यादा वक्त तक नहीं रहेंगी। उसकी खुशियों पर तब ग्रहण लग जाता है जब एक अनजान...