नई दिल्ली, जुलाई 17 -- हिंदू धर्म में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का बहुत ही खास महत्व होता है। इस दिन भगवान विष्णु के आठवें अवतार भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का उत्सव मनाया जाता है। देशभर के तमाम मंदिरों और घरों में लोग इस दिन को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। इस दौरान भगवान के जन्म दिवस के प्रति लोगों की श्रद्धा और उत्साह देखते ही बनता है। इस खास मौके पर लोग व्रत रखते हैं और लड्डू गोपाल के श्रृंगार के साथ ही रात में 12 बजे उनके जन्म का उत्सव पूरे धूमधाम से मनाते हैं। हालांकि हर बार यही सवाल होता है कि आखिर इस बार जन्माष्टमी कब पड़ रही है। यहां जानिए 2026 की जन्माष्टमी कब है, शुभ मुहूर्त क्या है और पूजा की सही विधि क्या है?2026 में किस दिन है जन्माष्टमी? दिक्र पंचांग के हिसाब से इस साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 4 सितंबर की रात से ...