Kotak Mahindra Bank का शेयर आज 3% लुढ़का, नोमुरा और जेफरिज हैं बुलिश, दिया 'BUY' टैग
नई दिल्ली, जून 29 -- Kotak Mahindra Bank Share Price: आज सोमवार को शेयर बाजार में जारी उठा-पटक के बीच कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों की कीमतों में 3 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। इस गिरावट की वजह बैंक के मौजूदा एमडी और सीईओ से जुड़ी खबर का असर माना जा रहा है। भले ही कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों का दाम नीचे चला आया हो लेकिन नोमुरा और जेफरिज ने BUY रेटिंग को बरकरार रखा है। कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों का दाम आज बीएसई में 403.50 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का दाम 404.90 रुपये के स्तर पर भी पहुंचने में सफल रहा था। लेकिन इस स्टॉक में गिरावट देखने को मिली है। जिसके बाद कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों का दाम 396.15 रुपये के इंट्रा-डे लो लेवल पर आ गया। यह भी पढ़ें- 'जांच में नहीं मिला कोई सबूत', HDFC Bank के शेयरों में उछाल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.