नई दिल्ली, अक्टूबर 14 -- फिल्ममेकर करण जौहर अपने शो पर काफी प्राइवेट सवाल भी बड़ी सहजता से पूछ लेने के लिए जाने जाते हैं। 'कॉफी विद करण 9' के पहले एपिसोड में सलमान खान उनके मेहमान थे, और सलमान खान भी करण जौहर के सवालों से बच नहीं सके। करण जौहर ने पहले तो सलमान खान से उनके सिंगल होने पर सवाल किया और फिर सीधे-सीधे यह पूछ लिया कि क्या वह अभी भी वर्जिन हैं? करण जौहर ने यह सवाल पूछा है, यह तो प्रोमो वीडियो में दिखाया जा चुका है, लेकिन इस पर सलमान खान का जवाब क्या रहा? चलिए जानते हैं।वर्जिनिटी के सवाल पर दिया यह जवाब करण जौहर ने पूछा क्या आप अभी भी वर्जिन हैं? इस सवाल के जवाब में सलमान खान ने कहा- इसका जवाब देने का एक तरीका यह भी होता है करण कि मैं इस बारे में बात नहीं करना चाहता हूं। सलमान खान ने कहा कि आपको नहीं पता होता है कि यह शख्स आपकी जि...