कोडरमा, नवम्बर 1 -- Kodarma News: कोडरमा। महात्मा गांधी उच्च विद्यालय स्थित परीक्षा केंद्र पर 9:20 बजे पहुंची गिरिडीह जिले के सरिया की अभ्यर्थी प्रीति कुमारी को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं मिली। प्रीति ने बताया कि वह पिछले तीन वर्षों से परीक्षा की तैयारी कर रही थीं। परीक्षा में शामिल होने के लिए करीब 60 किलोमीटर की दूरी तय कर केंद्र पहुंची थीं। लेकिन निर्धारित समय से 20 मिनट की देरी होने के कारण उन्हें प्रवेश नहीं दिया गया। काफी उम्मीदों के साथ परीक्षा देने पहुंची प्रीति को अंततः निराश होकर वापस लौटना पड़ा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...