कोडरमा, सितम्बर 18 -- Kodarma News: जयनगर, निज प्रतिनिधि। जयनगर स्थित जय दुर्गा मंदिर परिसर में गुरुवार की रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। रात करीब नौ बजे आयोजित कार्यक्रम में 110 दीप जलाए गए। दीपों की रोशनी से मंदिर परिसर जगमगा उठा। कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उनके जन्मदिन के अवसर पर दीप प्रज्वलित कर स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई। उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: दीपोत्सव और गो पूजन कर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिवस मौके पर मंडल अध्यक्ष महावीर यादव, सुरेंद्र प्रसाद मोदी, सुनील सिंह...