Kodarma News: 'वोट चोर, गद्दी छोड़' के तहत कांग्रेस ने निकाली रैली
कोडरमा, अक्टूबर 22 -- Kodarma News: सतगावां, निज प्रतिनिधि। सतगावां प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को 'वोट चोर, गद्दी छोड़' कार्यक्रम के तहत प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह की अध्यक्षता में रैली निकाली गई। रैली थाना मोड़ से शुरू होकर प्रखंड मुख्यालय पहुंची, जहां यह सभा में तब्दील हो गई। सभा को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह ने केंद्र सरकार पर वोट की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एसआईआर को लेकर लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और उन्हें प्रखंड मुख्यालय का चक्कर लगाना पड़ रहा है। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पांच सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार रवि को सौंपा। इस मौके पर सहोदर राम, शहजाद खान, मो. सलाउद्दीन समेत दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता मौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.