कोडरमा, सितम्बर 30 -- Kodarma News: जयनगर। हीरोडीह सार्वजनिक दुर्गा पूजा को लेकर बुधवार को मंदिर परिसर में ग्रामीणों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मुखिया प्रतिनिधि मनोहर यादव ने की। इसमें दुर्गा पूजा धूमधाम और शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर नयी पूजा समिति का गठन किया गया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि दुर्गा पूजा के मद्देनजर मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। पूजा के सफल आयोजन के लिए ग्रामीणों से सहयोग की अपील की गयी। साथ ही पूजा के दौरान व्यवस्था बनाए रखने को लेकर भी चर्चा की गयी। नयी समिति में पूर्व पंसस अर्जुन चौधरी को अध्यक्ष, राजेंद्र यादव को सचिव, मनोहर यादव को कोषाध्यक्ष और अरविंद यादव को उपाध्यक्ष चुना गया। वहीं पूर्व मुखिया सुरेंद्र यादव को व्यवस्थापक और हरी पासवान को संरक्षक बनाया गया।पूजा के सफल...