कोडरमा, अक्टूबर 22 -- Kodarma News: कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश रजक ने गुरुवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता को ज्ञापन सौंपकर सदर अस्पताल और स्वास्थ्य विभाग में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। पूर्व सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार से जुड़े मामले के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक जवाबदेही और कार्यालय में लिए गए निर्णयों की समीक्षा कराने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि पूर्व सिविल सर्जन के कार्यकाल से संबंधित विभिन्न कथित अनियमितताओं और अन्य मामलों को लेकर चर्चाएं सामने आ रही हैं। ऐसे में संबंधित तथ्यों की सच्चाई सामने लाने के लिए स्वतंत्र, दस्तावेज आधारित और निष्पक्ष जांच जरूरी है। जिलाध्यक्ष प्रकाश रजक ने जिला कार्यक्रम प्रबंधक महेश कुमार की भूमिका की भी जांच कराने की ...