कोडरमा, अक्टूबर 24 -- Kodarma News: चंदवारा निज प्रतिनिधि स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल थाम द्वारा शनिवार को स्वागत सह सम्मान समारोह का आयोजन कर स्कूल की छात्रा रही दीपिका कुमारी ( पिता- विनोद यादव ग्राम ढाब) को मलेशिया में आयोजित एएफसी अंडर - 17 महिला फुटबॉल प्रतियोगिता में भारतीय टीम प्रतिनिधित्व करने को लेकर सम्मानित किया गया। मौके पर स्कूल निदेशक बलवंत कुमार शर्मा, प्रिंसिपल यशवंत कुमार शर्मा, शिक्षक राजेश सर, अभिषेक कुमार, सत्यम सर, राहुल कुमार, सपना कुमारी संतोषी कुमारी, गायत्री कुमारी, अभिभावक कपिल यादव, कुलदीप यादव, धनंजय सिंह, कैलाश यादव, उमेश यादव, विनोद यादव समेत कई अभिभावक व ग्रामीण मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...