कोडरमा, अक्टूबर 27 -- Kodarma News: चंदवारा निज प्रतिनिधि। तिलैया डैम स्थित ग्रिजली विद्यालय के जूडो खिलाड़ियों ने राज्यस्तरीय सब-जूनियर जूडो प्रतियोगिता 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 20 पदक अपने नाम किए। खिलाड़ियों ने आठ स्वर्ण, छह रजत और छह कांस्य पदक जीतकर विद्यालय व कोडरमा जिले को गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर आठ स्वर्ण पदक विजेताओं का राष्ट्रीय जूडो चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ है। विद्यालय के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि ने कोडरमा जिले को प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दिलाने और विजेता ट्रॉफी हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सेंट जेवियर्स स्कूल, केटीपीएस, कोडरमा में आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले के सात विद्यालयों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। ग्रिजली विद्यालय की ओर से 22 बालक व 17 बालिकाओं सहित कुल...