Kodarma News: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जयनगर में फ्रेंडली फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन
कोडरमा, अगस्त 13 -- Kodarma News: जयनगर, निज प्रतिनिधि। 80वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर जयनगर में फ्रेंडली फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। टूर्नामेंट का आयोजन पथिक सामिधा फाउंडेशन के द्वारा किया जा रहा है। शनिवार को दोपहर 1:30 बजे जयनगर के डंडाडीह स्टेडियम में आयोजित होगा। प्रतियोगिता में प्रखंड स्तरीय चार टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता में प्रशासनिक प्रखंड, अंचल एवं थाना टीम जयनगर, पंचायत प्रतिनिधि टीम जयनगर, व्यवसायी सह पत्रकार टीम जयनगर तथा शिक्षक टीम जयनगर के बीच मुकाबला होगा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित इस खेल प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना, आपसी भाईचारा और सामाजिक एकता को बढ़ावा देना है। यह भी पढ़ें- Kodarma News: प्रखंड में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर कार्यक्रम में भारतीय सेना के रक्षा मंत्रा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.