Kodarma News: स्पॉन्सरशिप योजना से 110 बच्चों को जोड़ा जाएगा
कोडरमा, अक्टूबर 8 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में सामाजिक सुरक्षा एवं बाल संरक्षण इकाई की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसएफसीएसी समिति ने 110 बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना से आच्छादित करने की स्वीकृति प्रदान की। स्पॉन्सरशिप योजना के तहत एकल अथवा पूर्णतः अनाथ बच्चों के पालन-पोषण और शिक्षा के लिए प्रतिमाह चार हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि उपलब्ध करायी जाती है। उपायुक्त ने अधिकारियों को अधिक से अधिक पात्र बच्चों को चिन्हित कर योजना का लाभ दिलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद बच्चों को बेहतर संरक्षण के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए।बैठक में उपायुक्त ने बाल विवाह और बाल मजदूरी की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Kodarma...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.