कोडरमा, अक्टूबर 22 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा नगर पंचायत इलाके की सड़कों को रोशन करने के लिए लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद कई जगहों पर स्ट्रीट लाइट की रोशनी लोगों तक नहीं पहुंच पा रही है। कहीं सड़क किनारे लगे पेड़ों की डालियों में रोशनी कैद होकर रह गई है, तो कहीं करीब छह लाख रुपये की लागत से लगाए गए हाईमास्ट लाइट भी पर्याप्त रोशनी नहीं दे पा रहे हैं। ऐसे में रात के समय लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्ट्रीट लाइट की नियमित देखरेख और व्यवस्था को लेकर नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। शहर के विभिन्न इलाकों में सड़क किनारे लगे पेड़ स्ट्रीट लाइट की रोशनी को रोक रहे हैं। इससे सड़क के कई हिस्सों में अंधेरा बना रहता है। वहीं, कुछ स्थानों पर हाईमास्ट लाइट लगाए जाने के ...