कोडरमा, अगस्त 18 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। विभागीय एवं उपायुक्त के निर्देश पर मंगलवार को सदर अस्पताल स्थित सिविल सर्जन कार्यालय के सभागार में स्ट्रीट फूड वेंडर्स के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक दो बैचों में हुए प्रशिक्षण का आयोजन नेस्ले कंपनी एवं नेशनल एसोसिएशन ऑफ स्ट्रीट वेंडर्स ऑफ इंडिया के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम में सिविल सर्जन, अभिहित पदाधिकारी-सह-अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। प्रशिक्षण में पनीर, खोआ और मिठाई जैसी जल्दी खराब होने वाली सामग्री केवल लाइसेंस प्राप्त विश्वसनीय प्रतिष्ठानों से खरीदने और पक्का बिल लेने पर जोर दिया गया। वेंडर्स को खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता के मानकों को दैनिक कार्यप्रणाली का हिस्सा बन...