कोडरमा, अक्टूबर 16 -- स्टेशन से घर पहुंचाने का झांसा Kodarma News: कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। तिलैया थाना क्षेत्र में ठगी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। कोडरमा स्टेशन से घर पहुंचाने का झांसा देकर ठगों ने नागपुर से आए मरकच्चो निवासी वीरेंद्र यादव को अपना शिकार बना लिया। ठगों ने युवक से 20 हजार रुपये नकद, मोबाइल, करीब 12 हजार रुपये की चेन, परिवार के लिए खरीदे गए नए कपड़े और अन्य सामान ठग लिए। घटना के बाद पीड़ित ने तिलैया थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। मिली जानकारी के अनुसार, वीरेंद्र यादव दशहरा में अपने घर जाने के लिए नागपुर से कोडरमा पहुंचे थे। स्टेशन से बाहर निकलते ही दो ठगों ने उन्हें अपने झांसे में ले लिया। ठगों ने बिना पैसे लिए मरकच्चो पहुंचाने की बा...