कोडरमा, जुलाई 28 -- Kodarma News: मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार की रात तीन हाथियों का झुंड पपलो पंचायत स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय अंबाडीह में घुस गया और जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने विद्यालय का मुख्य द्वार तोड़कर परिसर में प्रवेश किया और भोजन की तलाश में एक कक्ष का दरवाजा तोड़ दिया। इसके बाद मध्यान्ह भोजन के लिए रखा लगभग दो क्विंटल चावल खा गए। इस दौरान विद्यालय की अन्य सामग्री भी क्षतिग्रस्त हो गई। हाथियों ने विद्यालय की बाउंड्री वॉल और रिवॉल्विंग गेट को भी नुकसान पहुंचाया। हाथियों के विद्यालय में घुसने की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के सहयोग से लूप और पटाखे जलाकर हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा गया。

घटना की जानकारी घटना के संबंध में विद्य...