कोडरमा, अक्टूबर 1 -- Kodarma News: सतगावां, निज प्रतिनिधि। भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर में एक दिवसीय सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ प्रखंड एवं अंचल कार्यालय से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए सहायता प्राप्त की। शिविर में झुमरीतिलैया के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. नरेश पंडित समेत अन्य चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दीं। चिकित्सकों की टीम ने 200 से अधिक मरीजों की स्वास्थ्य जांच की और जरूरत के अनुसार उन्हें नि:शुल्क दवाइयां उपलब्ध कराईं। स्वास्थ्य जांच के अलावा ग्रामीणों को प्रखंड एवं अंचल कार्यालय से जुड़े लंबित कार्यों और जनसमस्याओं के समाधान के लिए मार्गदर्शन भी दिया गया।कार्यक्रम यह भी पढ़ें- Ranchi News: पुरियो के चिकित्सा शिविर में ग्...