कोडरमा, सितम्बर 4 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता सेक्रेड हार्ट स्कूल में जन्माष्टमी भक्तिमय वातावरण में मनी। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत राधा-कृष्ण नृत्य कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहा। शानदार तालमेल, भाव-भंगिमाओं और मनमोहक नृत्य ने दर्शकों को खूब प्रभावित किया। वहीं रोल प्ले के माध्यम से विद्यार्थियों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उनकी लीलाओं को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। वोकल सॉन्ग की प्रस्तुति ने भी कार्यक्रम में उत्साह भर दिया। यह भी पढ़ें- Kodarma News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर विवेकानंद कॉन्वेंट स्कूल के बच्चों ने धरा बाल रूपप्रतियोगिता का आयोजन जन्माष्टमी के अवसर पर मटका सजावट और मोरपंख निर्माण प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा, कल्पनाशीलता और रचनात्मक सोच का प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट ...