कोडरमा, जुलाई 8 -- Kodarma News: झुमरी तिलैया। शहर के मोरियावां स्थित सुषमा सुमन गौ सेवाधाम आश्रम का उद्घाटन बुधवार को किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत योगाचार्य सुषमा सुमन व योगाचार्य प्रदीप कुमार सुमन के द्वारा की गई। इस अवसर पर सुषमा सुमन ने कहा कि गौ माता हमारी संस्कृति और सनातन धर्म की प्रतीक है। इस आश्रम का उद्देश्य गौ सेवा के साथ-साथ स्वदेशी दूध क्रांति को बढ़ावा देना और लोगों को गौ आधारित जीवनशैली से जोड़ना है। कार्यक्रम में आशीर्वाद देने ब्रह्माकुमारी से लक्ष्मी देवी और विश्व हिंदू परिषद से मनोज चंद्रवंशी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक से दिलीप सिंह, निरंकारी संगठन से विनोद मोदी, पतंजलि परिवार से डिलो साव आदि लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...