कोडरमा, सितम्बर 7 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। झुमरी तिलैया शहर तेजी से विस्तार कर रहा है, लेकिन बढ़ती आबादी और वाहनों के दबाव के बीच शहरवासियों को बिजली, सफाई, ट्रैफिक, अतिक्रमण, पेयजल, जल निकासी और पार्किंग जैसी कई बुनियादी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। शहर को व्यवस्थित, स्वच्छ और सुविधाजनक बनाने के लिए प्रशासन, नगर परिषद और आम नागरिकों के स्तर पर ठोस पहल की जरूरत है। फिलहाल सोशल मीडिया पर सुंदर झुमरी तिलैया कैंपेन चलाकर शहरवासी अपनी आवाज शासन, प्रशासन के अलावा जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं। सोशल मीडिया पर सुंदर झुमरी तिलैया कैंपेन के माध्यम से लोग कह रहे हैं कि जिले में पावर प्लांट की मौजूदगी के बावजूद शहर में बिजली कटौती की समस्या बनी रहती है। शहरवासियों को 24 घंटे निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने के लिए आपूर्ति व्यवस्था को म...