कोडरमा, अक्टूबर 24 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने की दिशा में पहल करते हुए 'सुंदर झुमरी तिलैया' योजना को लेकर रविवार की शाम 4:30 बजे बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक जायका रेस्टोरेंट के न्यू बैंक्वेट में होगी। इसमें योजना को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने और इसके संचालन के लिए मैनेजिंग कमेटी का गठन किया जाएगा। बैठक में इस बात पर विचार-विमर्श किया जाएगा कि झुमरी तिलैया को स्वच्छ, सुंदर और बेहतर शहर बनाने के लिए क्या-क्या कदम उठाए जा सकते हैं। शहर की साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था, अतिक्रमण, नागरिक सुविधाओं और जनभागीदारी जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की जा सकती है। शिक्षाविद् प्रवीण वर्णवाल ने शहर के सभी जागरूक नागरिकों से बैठक में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि शहर को सुंदर और व्यवस्थित बनाने क...