कोडरमा, अगस्त 29 -- Kodarma News: झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। सावन पूर्णिमा के पावन के अवसर पर शहर के बाईपास रोड स्थित शिव वाटिका में श्री श्याम सेवा मंडल की ओर से 26वां सांवरिया की महफिल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गौतम पांडेय ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न कराई। प्रसिद्ध भजन गायिका गीतांजलि दीक्षित के साथ सत्यम कुमार, नितिन मिश्रा, आराधना सिंह, पंकज केसरी, साक्षी भदानी, बिनोद चौरसिया व प्रदीप कंदोई ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। कार्यक्रम का मंच संचालन धीरज पांडेय ने किया। आयोजन को सफल बनाने में श्री श्याम सेवा मंडल के पदाधिकारियों व सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही。 यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: श्री श्याम अरदास कीर्तन परिवार का पंचम मनुहार महोत्सव आज26 सितंबर को होगा मासिक अरदास कीर्तन श्री श्याम सेवा ...