कोडरमा, अगस्त 17 -- Kodarma News: कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सावन की तीसरी सोमवारी के अवसर पर कोडरमा स्थित प्रसिद्ध ध्वजाधारी धाम में श्रद्धालुओं और कांवरियों की भारी भीड़ उमड़ी। सोमवार की अहले सुबह करीब पांच बजे से ही जिले के विभिन्न क्षेत्रों से कांवरिये जल लेकर ध्वजाधारी धाम पहुंचने लगे। पूरा परिसर हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंजता रहा। श्रद्धालु 777 सीढ़ियों की कठिन चढ़ाई पूरी कर पहाड़ की चोटी पर स्थित शिवालय पहुंचे। इस दौरान कांवरिये और श्रद्धालु लगातार हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारे लगाते रहे। शिवालय पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। इसके साथ ही नारियल फोड़कर, बेलपत्र, फूल, चंदन और अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर विधिवत पूजा-अर्चना की।सावन यह भी पढ़ें- Pakur News: सावन की तीसरी सोमवारी पर शिवालय...