कोडरमा, अक्टूबर 12 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। जिले में सिविल ड्रेस में मोटरसाइकिल सवार लोगों द्वारा खुद को पुलिसकर्मी बताकर आभूषण ठगी करने की घटनाओं को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष ने आमजनों के लिए एडवाइजरी जारी की है। तिलैया और डोमचांच थाना क्षेत्रों में इस तरह के मामले सामने आने के बाद पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने और अनजान व्यक्तियों के झांसे में नहीं आने की अपील की है। पुलिस के अनुसार, मोटरसाइकिल सवार कुछ व्यक्ति आम नागरिकों को रोककर खुद को पुलिसकर्मी बताते हैं। इसके बाद सुरक्षा जांच, चोरी की आशंका या अन्य बहाने से लोगों को अपने सोने-चांदी के आभूषण उतारने के लिए कहते हैं। उनके झांसे में आकर आभूषण उतारने पर वे उसे लेकर फरार हो जाते हैं। ऐसी घटनाओं से बचाव और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एसपी ने लोग...