Kodarma News: सार्वजनिक काली पूजा समिति की कमेटी गठित, अध्यक्ष बने राजय वर्मा
कोडरमा, नवम्बर 2 -- Kodarma News: झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि । विश्रामबाग रोड सार्वजनिक काली पूजा समिति की बैठक राजकिशोर प्रसाद की अध्यक्षता में सोमवार को हुई। बैठक में पिछले वर्ष के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया और उसकी समीक्षा की गई। साथ ही वर्ष 2026 में मां काली की पूजा भव्य और धूमधाम से आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में सर्वसम्मति से राजय कुमार वर्मा को समिति का अध्यक्ष चुना गया। वहीं राजकिशोर प्रसाद को सचिव, अनिल कुमार को कोषाध्यक्ष, सत्येंद्र सिन्हा को सत्संग प्रमुख, मनोज साव को विसर्जन प्रमुख, प्रमोद भदानी को उपाध्यक्ष, सुरेश वर्णवाल को उपसचिव, मुन्ना बड़गवे को उपकोषाध्यक्ष, विनोद रति को सत्संग सहायक प्रमुख तथा संजय साव को विसर्जन सहायक प्रमुख बनाया गया। यह भी पढ़ें- Pakur News: श्रद्धालुओं की अटूट आस्था व श्रद्धा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.