Kodarma News: सर्वोदय प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में सूखे पेड़ों से हादसे का खतरा, बच्चों की सुरक्षा पर चिंता
कोडरमा, नवम्बर 2 -- Kodarma News: मरकच्चो, निज प्रतिनिधि । प्रखंड के सर्वोदय प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में खड़े सूखे और जर्जर यूकेलिप्टस के पेड़ विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए खतरे का सबब बने हुए हैं। परिसर में कई पेड़ सूखकर कमजोर हो चुके हैं, जबकि कुछ पेड़ विद्यालय भवन की ओर झुके हुए हैं। चिंताजनक बात यह है कि इन्हीं पेड़ों के नीचे प्रतिदिन बच्चों की प्रार्थना सभा आयोजित होती है। ऐसे में तेज हवा या बारिश के दौरान पेड़ों के गिरने की आशंका बनी हुई है। विद्यालय में प्रतिदिन सैकड़ों बच्चे पढ़ाई के लिए पहुंचते हैं। परिसर में बच्चों की आवाजाही के साथ-साथ विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियां भी संचालित होती हैं। ऐसे में सूखे और झुके हुए पेड़ों के कारण कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। वहीं, विद्यालय भवन की ओर झुके पेड़ों से छत और भवन को भी नुकसान पहु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.