कोडरमा, अगस्त 20 -- Kodarma News: मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के सर्वोदय जमा दो उच्च विद्यालय के छात्र छात्राओं ने उपायुक्त को आवेदन देकर विद्यालय मे शिक्षकों के अभाव से बाधित हो रही पढ़ाई की समस्या से अवगत कराया है। दिए आवेदन मे बताया है की उक्त विद्यालय मे 11वीँ व 12वीँ कक्षा मे लगभग 1300 विद्यार्थी अध्ययनरत है। सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रो से बच्चे यहाँ अध्ययन करने के लिए आते है।विगत दो माह पूर्व उनको पढ़ाने वाले शिक्षकों को दूसरे विद्यालय में प्रतिनियोजित कर दिया गया है, जिससे उनकी पढ़ाई पर गहरा प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। शिक्षकों के अभाव में अंग्रेजी एवं भूगोल विषय के अतिरिक्त अन्य विषयों की नियमित पढ़ाई नहीं हो पा रही है और विद्यालय से पलायन की स्थिति उत्पन्न हो रही है. जिसके कारण विद्यार्थियों की उपस्थिति में भी लगातार कमी होने लगी ...