कोडरमा, अगस्त 21 -- Kodarma News: चंदवारा। केटीपीएस बांझेडीह प्लांट से डस्ट लेकर आने वाली वाहनों के चंदवारा सर्विस लेन में खड़ा करने से स्थानीय लोगों को कई परेशानी हो रही है। इसको लेकर स्थानीय लोगों शुक्रवार को एक बैठक की। बैठक कहा गया कि प्लांट से जितनी गाड़ियां डस्ट लेकर आती है, सभी गाड़ियां चंदवारा थाना से लेकर पुराना थाना तक के लगभग सर्विस रोड में लगा दिया जाता है, जिससे आम जनों को डस्ट से ग्रसित होकर परेशानियां उठाना पड़ रही है। ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन से उक्त समस्या के समाधान की मांग की है। यह भी पढ़ें- Buxar News: व्यवसायिक बैंक व पुलिस थाना खोले जाने का लाया प्रस्ताव

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...