कोडरमा, नवम्बर 18 -- Kodarma News: कोडरमा, हिन्दुस्तान टीम। झुमरी तिलैया स्थित सीडी गर्ल्स मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक कुमार शशिभूषण सिंह के निलंबन का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। निलंबन वापस लेने की मांग को लेकर बुधवार को एक बार फिर स्कूल की 30 से 40 छात्राएं कोडरमा स्थित समाहरणालय पहुंचीं और अपना विरोध जताया। करीब 15 दिन पूर्व भी छात्राओं ने इस मुद्दे पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए झंडा चौक को घंटों जाम कर दिया था। उस समय उनकी मांगों पर विचार करने का आश्वासन मिलने के बाद छात्राएं वापस लौटी थीं। लेकिन 15 दिन बीत जाने के बावजूद मांगों पर कोई ठोस पहल नहीं होने से छात्राओं ने दोबारा आंदोलन का रास्ता अपनाया। समाहरणालय में डीडीसी रवि जैन और डीईओ मुकुल राज की मौजूदगी में छात्राओं के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक हुई। अ...