कोडरमा, अगस्त 22 -- Kodarma News: झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। समर्पण संस्था द्वारा प्री स्कूलिंग को लेकर कई गतिविधियां संचालित की जा रही है। इन्हीं गतिविधियों के अंतर्गत 150 जरूरतमंद व कुपोषित बच्चों व उनके परिवारों को राहत व सहयोग के लिए ड्रेस, जूते, शिक्षण सामग्री एवं परिवारों को राशन सामग्री वितरण किये गए। यह कार्य संस्था के द्वारा लोकाई, जमुनियाटांड बिरहोर टोला, चक, पसिया और ढाब में किया गया। संस्था के द्वारा उक्त स्थानों पर बच्चों के बीच प्रतिदिन दूध व बिस्किट वितरण नियमित रूप से किया जा रहा है। इसका उद्देश्य बच्चों को आवश्यक पोषण सहयोग देना और उनके स्वास्थ्य व विकास में मदद करना है। यह भी पढ़ें- Lohardaga News: 175 जरूरतमंद परिवारों के बीच सूखा राशन और 126 बच्चों के बीच पोशाक वितरित ड्रेस और जूते मिलने से बच्चों में काफी खुशी देखने ...