कोडरमा, जुलाई 19 -- Kodarma News: सतगावां, निज प्रतिनिधि। सतगावां थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में रविवार को समरसेबल मोटर चालू करने के दौरान एक महिला विद्युत करंट की चपेट में आ गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान मोहनपुर निवासी 60 वर्षीय बादमिया देवी, पति सहदेव महतो, के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सतगावां पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर है।परिजनों ने बताया कि बादमिया देवी घर में समरसेबल मोटर चालू कर रही थीं। इसी दौरान अचानक उन्हें करंट लग गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलसकर गिर पड़ीं। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अररिया: करंट की चपेट में आने से मौत 55 वर्षीया अधेड़ महिला की मौत, कोहराम परिजनों ने तत्...