Kodarma News: सभी प्रखंड कार्यालयों में आज मिलेगा लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस: डीटीओ
कोडरमा, अगस्त 4 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। जिला परिवहन विभाग ने ड्राइविंग लाइसेंस आवेदकों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण पहल की है। जिला परिवहन पदाधिकारी विजय कुमार सोनी ने बताया कि ग्रामीण एवं दूर-दराज के क्षेत्रों के लोगों को जिला मुख्यालय आने की परेशानी से बचाने के उद्देश्य से प्रखंड स्तर पर आयोजित विशेष कैंपों में आवेदन करने वाले आवेदकों को अब उनके लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस (एलएल) प्रखंड कार्यालयों में ही उपलब्ध कराए जाएंगे। जारी आदेश के अनुसार, चार अगस्त को जिले के सभी प्रखंड कार्यालयों में निर्धारित समय पर लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस का वितरण किया जाएगा। इस कार्य के सफल संचालन के लिए मोटरयान निरीक्षकों, आईटी असिस्टेंट एवं डेटा एंट्री ऑपरेटरों की प्रतिनियुक्ति की गई है। यह भी पढ़ें- चंदवारा प्रखंड कार्यालय मेंआज मिलेगा लर्नि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.