कोडरमा, जुलाई 16 -- Kodarma News: डोमचांच, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के सपही गांव में पुलिस ने अवैध महुआ शराब के निर्माण और कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी अभियान चलाया। थाना प्रभारी अभिमन्यु कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अवैध शराब निर्माण स्थल पर पहुंचकर शराब भट्ठी को ध्वस्त कर दिया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से करीब 400 किलोग्राम जावा महुआ बरामद किया, जिसे मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।थाना प्रभारी अभिमन्यु कुमार ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी...