Kodarma News: सदर अस्पताल में एक्स-रे रूम का दरवाजा टूटकर महिला पर गिरा, घायल
कोडरमा, नवम्बर 2 -- Kodarma News: कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि । सदर अस्पताल कोडरमा में सोमवार को स्वास्थ्य व्यवस्था की लापरवाही का मामला सामने आया। अस्पताल परिसर स्थित हेल्थ मैप एक्स-रे कक्ष का दरवाजा अचानक टूटकर एक महिला के ऊपर गिर पड़ा, जिससे वह घायल हो गई। घायल महिला की पहचान सतगावां निवासी 50 वर्षीय अलवा देवी (पति जवाहर प्रसाद यादव) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, अलवा देवी इलाज कराने के लिए सदर अस्पताल पहुंची थीं। इसी दौरान वह हेल्थ मैप एक्स-रे कक्ष के पास थीं, तभी अचानक दरवाजा टूटकर उनके ऊपर गिर गया। घटना के बाद वहां मौजूद लोगों ने महिला को उठाया। हालांकि, इस हादसे में उन्हें गंभीर चोट नहीं आई और एक बड़ा हादसा टल गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.