कोडरमा, सितम्बर 3 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। सदर अस्पताल, कोडरमा में आईसीयू (इंटेंसिव केयर यूनिट) सेवा शुरू करने की दिशा में जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने कवायद तेज कर दी है। राज्य सरकार एवं उपायुक्त के निर्देश पर आईसीयू सेवा के लिए आवश्यक चिकित्सकीय मानव संसाधन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गुरुवार को चिकित्सकों की नियुक्ति के लिए साक्षात्कार आयोजित किया गया। साक्षात्कार में कुल 23 चिकित्सकों ने हिस्सा लिया। इनमें छह आईसीयू चिकित्सक, 11 ड्यूटी चिकित्सक, दो स्त्री रोग विशेषज्ञ, एक रेडियोलॉजिस्ट और तीन जनरल सर्जन शामिल रहे। नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होने के बाद सदर अस्पताल में आईसीयू सेवा शुरू करने की दिशा में आगे की कार्रवाई की जाएगी।आईसीयू सेवा शुरू होने से गंभीर और अत्यंत गंभीर मरीजों को जिले में ही बेहतर एवं समयबद्ध चिकि...