कोडरमा, अगस्त 25 -- Kodarma News: कोडरमा। सदर अस्तपताल में मंगलवार को पैथोलॉजी सेंटर के समीप अचानक एक विशाल पेड़ गिर पड़ा। पेड़ गिरने की घटना के दौरान कई लोग बाल-बाल बच गए। पेड़ गिरने के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों का कहना था कि सदर अस्तपताल जैसे स्थान पर काफी संख्या में लोग पहुंचते हैं। ऐसे में पुराने और कमजोर पेड़ को हटाने व छटाई करने की जरूरत है। अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों का कहना है कि यह वन विभाग और अस्पताल प्रबंधन दोनों की लापरवाही है। वन विभाग की ओर से इस तरह के पेड़ों की कटाई और उचित देखभाल नहीं करने से लोगों की जान जा सकती है। यह भी पढ़ें- Nainital News: 11 खतरनाक पेड़ों की लॉपिंग और पातन को दी मंजूरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...