Kodarma News: सतडीहा उत्तरवाहिनी शिव मंदिर में मां गंगा की भव्य आरती का आयोजन
कोडरमा, अगस्त 18 -- Kodarma News: जयनगर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के सतडीहा स्थित उत्तरवाहिनी शिव मंदिर में मां गंगा की भव्य आरती का आयोजन किया जाएगा। आरती को लेकर मंदिर समिति एवं श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया। आयोजकों ने कहा कि उत्तरवाहिनी शिव मंदिर सतडीहा आस्था और श्रद्धा का प्रमुख केंद्र है। बीते दिनों बारिश नहीं होने से किसान परेशान थे। वहीं, आज हुई बारिश को श्रद्धालु भगवान शिव और मां गंगा का आशीर्वाद मान रहे हैं। उनका कहना है कि आरती से पूर्व ही इंद्रदेव की कृपा से वर्षा होना क्षेत्र के किसानों के लिए राहत की बात है। कार्यक्रम को सफल बनाने में मंदिर समिति के अध्यक्ष महेश यादव, उपाध्यक्ष किशोर यादव, सचिव सत्यम पंडित, उप सचिव मंटू पंडित, कोषाध्यक्ष बालमुकुंद यादव, उपाध्यक्ष संजय यादव, अजय यादव, रामकृष्ण, डॉ. परमानंद यादव, रामस्वरू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.