कोडरमा, जुलाई 13 -- Kodarma News: सतगावां, निज प्रतिनिधि। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सतगावां में सोमवार को परिवार नियोजन एवं परिवार कल्याण जागरुकता अभियान के तहत एक दिवसीय स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार रवि, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुरेश राम एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सुनियोजित एवं छोटा परिवार स्वस्थ समाज की आधारशिला है। परिवार नियोजन अपनाने से मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी आती है, परिवार का स्वास्थ्य बेहतर रहता है तथा आर्थिक और सामाजिक विकास को भी मजबूती मिलती है। यह भी पढ़ें- Simdega News: परिवार नियोजन अपनाकर परिवार को खुशहाल रखें: सुशील उन्होंने लोगों से सरकार...