कोडरमा, जुलाई 22 -- Kodarma News: सतगावां, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के मरचोई गांव में सर्पदंश की घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान राजू राजवंशी (27 वर्ष), पिता छोटन राजवंशी, निवासी मरचोई के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार राजू राजवंशी अपने घर से खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक जहरीले सर्प ने उन्हें डंस लिया। सर्पदंश के बाद उन्होंने इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजन तत्काल उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सतगावां लेकर पहुंचे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, कोडरमा रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: एक ही दिन में सर्पदंश से पीड़ित 5 मरीज पहुंचे सदर अस्पताल घटना के बाद परिजनों में चिं...