Kodarma News: सतगावां में सब्जी की खेती और पॉली हाउस का प्रशिक्षण शुरू
कोडरमा, अक्टूबर 14 -- Kodarma News: सतगावां, निज प्रतिनिधि। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), कोडरमा के तत्वावधान में मंगलवार को प्रखंड के खूंटा गांव में सब्जी की खेती, नर्सरी प्रबंधन एवं पॉली हाउस विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण युवाओं और किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों का व्यावहारिक ज्ञान देकर स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। कार्यक्रम का उद्घाटन अग्रणी जिला प्रबंधक विमल कांत झा, आरसेटी निदेशक शिशिर चौरिया, मंजीत यादव, प्रवेज कुमार सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद संस्थान के उद्देश्यों और गतिविधियों पर आधारित लघु फिल्म प्रदर्शित की गई। यह भी पढ़ें- Deogarh News: पौधों के स्वस्थ विकास व गुणवत्तापूर्ण उत्पादन को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.