Kodarma News: सतगावां में सड़क हादसा, बुजुर्ग को बाइक सवार ने मारी टक्कर
कोडरमा, अक्टूबर 24 -- Kodarma News: सतगावां, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के पचमौह मध्य विद्यालय के समीप शनिवार की देर शाम मोटरसाइकिल की टक्कर से एक बुजुर्ग समेत दो लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान समलडीह निवासी मो. फैसल (18), पिता मो. वकील और पचमौह निवासी मुन्नीलाल विश्वकर्मा (65), पिता स्वर्गीय गनौर विश्वकर्मा के रूप में हुई है। हादसे में बाइक चालक मो. फैसल की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।मिली जानकारी के अनुसार, मुन्नीलाल विश्वकर्मा कलीडीह से पैदल अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे मो. फैसल की मोटरसाइकिल ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया गया। घट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.