कोडरमा, नवम्बर 3 -- Kodarma News: सतगावां, निज प्रतिनिधि। अवैध महुआ शराब के निर्माण के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सतगावां थाना क्षेत्र के कानिकेंद जंगल में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने करीब 500 किलोग्राम जावा महुआ बरामद कर मौके पर ही नष्ट कर दिया। साथ ही शराब निर्माण में इस्तेमाल की जा रही भट्ठी को भी ध्वस्त कर दिया।जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अवैध देसी शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि जंगल में अवैध रूप से महुआ शराब का निर्माण किया जा रहा है। सूचना का सत्यापन करने के बाद सतगावां थाना पुलिस को छापेमारी का निर्देश दिया गया। इसके बाद पुलिस टीम ने जंगल में पहुंचकर कार्रवाई की और शराब बनाने के लिए तैयार किए गए करीब 500 किलो ...