कोडरमा, अक्टूबर 29 -- Kodarma News: सतगावां, निज प्रतिनिधि । प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को चक्रवाती तूफान अर्नब के प्रभाव से हुई बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। बारिश के कारण जहां कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है, वहीं किसानों की चिंता भी बढ़ गई है। बारिश और तेज हवा से धान, दलहन, तिलहन समेत सब्जियों की फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। इससे किसानों की आमदनी प्रभावित होने के साथ ही कृषि कारोबार पर भी असर पड़ सकता है। इस समय प्रखंड के कई इलाकों में धान की कटाई चल रही है। ऐसे में तेज हवा और बारिश से खेतों में तैयार धान की फसल गिरने का खतरा है। यह भी पढ़ें- Garhwa News: अर्णव चक्रवात की बारिश से धान की फसल पर संकट, रबी की खेती को होगा फायदा खेतों में पानी भरने से कटाई में परेशानी होगी। वहीं, जिन किसानों ने ध...