कोडरमा, सितम्बर 14 -- Kodarma News: सतगावां, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को गणेश चतुर्थी का पर्व श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बासोडीह बाजार स्थित गणेश मंदिर, ग्राम सिहास सहित प्रखंड के विभिन्न पूजा मंडपों में विधि-विधान व गाजे-बाजे के साथ भगवान श्रीगणेश की पूजा-अर्चना की गई। पूजा के दौरान श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर रहा। बासोडीह बाजार और सिहास के पूजा मंडपों में दिनभर दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। वहीं, स्यास पूजा समिति की ओर से बताया गया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंगलवार की शाम भव्य जागरण का आयोजन किया जाएगा। सांस्कृतिक संध्या में चतरा से आने वाले प्रसिद्ध गायक संतोष सुहाना, गायिका शोभा दुबे, गोरख गिरी व उनकी टीम भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां देगी। यह भी पढ़ें- Bokaro News:...