कोडरमा, सितम्बर 5 -- Kodarma News: सतगावां, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों तथा कोचिंग संस्थानों में शनिवार को शिक्षक दिवस उत्साह, उमंग और धूमधाम के साथ मनाया गया। शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य संपोषित 2 उच्च विद्यालय बासोडीह, प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल सिहास, हाई स्कूल मीरगंज, सेंट टेरेसा इंग्लिश स्कूल बासोडीह, झारखंड सेंट्रल पब्लिक स्कूल रामडीह, लक्ष्मी पब्लिक स्कूल कलीडीह, डॉ. एच. जे. भाभा कोचिंग सेंटर बासोडीह, संत सरस्वती आवासीय विद्यालय हलकुशा, ब्रिलियंट 2 कोचिंग सेंटर बासोडीह, सीनियर मॉडल पब्लिक स्कूल, संत पॉल पब्लिक स्कूल, संत थॉमस पब्लिक स्कूल सहित अन्य शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। विभिन्न विद्यालयों एवं कोचिंग संस्थानों में विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान और...