कोडरमा, अक्टूबर 10 -- Kodarma News: सतगावां, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के तमोलिया पुल के पास शुक्रवार की रात मोटरसाइकिल दुर्घटना में 50 वर्षीय श्याम सुंदर रविदास गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा रेफर कर दिया गया। घायल की पहचान गिरिडीह जिले के गावां थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरने गांव निवासी श्याम सुंदर रविदास, पिता शिव रविदास के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, वह बासोडीह से मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने घर बिरने लौट रहे थे। इसी दौरान तमोलिया पुल के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना मिलने पर सतगावां थाना प्रभारी बबलू सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्...