कोडरमा, अगस्त 25 -- Kodarma News: सतगावां, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के राज्य संपोषित प्लस टू उच्च विद्यालय बासोडीह में मंगलवार को कबड्डी खेलने के दौरान 17 वर्षीय छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल छात्र की पहचान नावाडीह गांव निवासी मदन मोहन पांडेय के पुत्र सोनू पांडेय के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सोनू स्कूल परिसर में सहपाठियों के साथ कबड्डी खेल रहा था। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह जमीन पर गिर पड़ा, जिससे उसके बाएं हाथ में गंभीर चोट लगी। घटना के बाद सहपाठियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतगावां पहुंचाया।सीएचसी में चिकित्सकों ने छात्र का प्राथमिक उपचार किया। उसकी स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा रेफर कर दिया गया। जांच के बाद चिकित्सकों ने बताया कि गिरने के कारण छात्र के ...