Kodarma News: सतगावां के मरचोई में बंद मकान का ताला तोड़ जेवरात और पैसे की चोरी
कोडरमा, अक्टूबर 23 -- Kodarma News: सतगावां, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के मरचोई गांव में गुरुवार की रात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाकर सोने-चांदी के जेवरात, नकदी और अन्य कीमती सामान की चोरी कर ली। शुक्रवार की सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव में सनसनी फैल गई। चोरी की इस घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, मरचोई निवासी कुणाल सिंह, पिता स्वर्गीय विनोद सिंह का परिवार रोजी-रोटी के सिलसिले में फिलहाल हरियाणा में रहकर काम करता है। घर में किसी के नहीं रहने का फायदा उठाकर चोरों ने गुरुवार की रात मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ दिया और अंदर प्रवेश कर गए। इसके बाद घर में रखे बक्से और अलमारी को खंगालकर सोने-चांदी के जेवरात, नकदी समेत अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। चोरी गए सामान की वास्तविक कीमत का आकलन नहीं हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.